उत्तराखंड (उत्तरकाशी) 2 मई 2025: जिला मुख्यालय जोशियाडा टैक्सी स्टैंड के पास एक महिला ने गंगा में कूद कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। सूचना पर एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया और महिला को खोज निकाला। घटना गुरुवार सुबह लगभग 8.45 बजे एक महिला की भागीरथी नदी में छलांग लगाने की सूचना पर आपातकालीन परिचालन केन्द्र ने तत्काल पुलिस एवं एसडीआरएफ, आपदा प्रबन्धन मास्टर ट्रेनर एवं क्यूआरटी टीम, त्वरित कार्रवाई हेतु उपकरणों के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से महिला को झील से खोजबीन की गई। महिला को लगभग 09.15 बजे उक्त जोशियाडा झील से निकाला गया। द्वारा उक्त महिला रेखा देवी उम्र 32 वर्ष ग्राम थलन, तहसील भटवाड़ी हॉल निवास जोशियाड़ा उत्तरकाशी को मृत घोषित किया गया।
