उत्तराखंड (देहरादून)1मई 2025: रायपुर रोड पर अधोईवाला सुमनपुरी में वाहन चोरों का आतंक फैला हुआ है। चोरों ने सुमनपुरी के सुभाष पाल का लोडर चुराकर नालापानी चौक शमशान घाट के पास पुलिया पर खड़ा कर दिया। यह पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर लोगों ने पुलिस से रात के समय गश्त करने का आग्रह किया है। सुमनपुरी में इससे पहले भी चोरी के कई मामले आ चुके हैं, कुछ दिन पहले ही शाम के समय एक चोर ने घर के चार दिवारी को क्रॉस कर घर से सिलेंडर उठाकर भागते हुए भी सीसीटीवी फुटेज में पाए गए थे।
