गौरीकुंड भव्य तरीके में से हुआ डोली का स्वागत
उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) 1 मई 2025: विश्व प्रसिद्ध भगवान केदारनाथ की पैदल डोली यात्रा तृतीय रात्रि प्रवास के लिये गौरीकुंड पहुंची। गौरीकुंड पहुंचने पर डोली यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान रात्रि के समय गौरी माई मंदिर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। भक्त देर रात तक बाबा केदार के भजनों में झूमते रहे। कल बाबा केदार की डोली यात्रा केदारनाथ धाम पहुंचेगी। वहीं बाबा के धाम को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है। बद्री-केदार मंदिर समिति द्वारा दानीदाताओं के सहयोग से 108 क्विटल फूलों से भव्य रूप से सजाया जा रहा है। बुधवार सुबह फाटा में बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली की भव्य तरीके से पूजा-अर्चना की गई और आरती उतारने के बाद विशेष श्रृंगार किया गया। जिसके बाद जय बाबा केदार के जयकारों के साथ ही डोली यात्रा ने गौरीकुंड के लिये प्रस्थान किया। रामपुर, सीतापुर, सोनप्रयाग, बड़ासू सहित अन्य यात्रा पड़ावों पर डौली का पुष्प-अक्षत्रों से भव्य स्वागत किया गया। दोपहर बाद तृतीय रात्रि प्रवास के लिये बाबा केदार की डोली यात्रा गौरीकुंड पहुंची। गौरीकुंड में गौरी माई मंदिर में डोली का भव्य स्वागत हुआ।
