उत्तराखंड (देहरादून) 28 अप्रैल 2025: चर्च का गेट तोड़कर जबरन अन्दर घुसे लोगों ने सदस्यों से मारपीट कर महिलाओं से अभद्रता की। घटना मे कई लोग घायल हुए हैं। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने 27 आरोपितों को नामजद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले मे एसबीआई कॉलोनी दून एन्क्लेव निवासी डा. सौरभ कुमार ने शिकायत देते हुए बताया कि वह राजपुर रोड स्थित मौरिसन मैमोरियल घर्च के सक्रिय सदस्य हैं। 20 अप्रैल की शाम चर्च में ईस्टर का कार्यक्रम चल रहा था कि पादरी विशाल चरण, एसपी लाल, सुनील सरकार, जौन नन्दा, रैबेका सिंह, नलिनी सरकार, वी शेयरिंग, स्टीफन सिंह, नितिश एण्डयूस, सेन्ड्रा पॉल, इमेनिवल एजेकेल, सुनीता दास, विक्की राजन, आईजेक, एमी, मोमिन, एली, पर्सी वेल्स (काला), सम्मी रजत, ललित जड, पीजे सिंह, प्रोमिला सिंह, नितिन रॉक्सवल चर्च का गेट तोड़कर जबरन अन्दर घुस आए। इस योजना के मुख्य षडयंत्रकारी विजय कुमार नायक, अविनाश चन्द, अश्विन आरथर प्लोमर हैं। इन लोगों ने अन्दर सदस्यों के साथ मारपीट की। आरोपितों ने महिलाओं से भी अभद्र व्यवहार कर हमला किया। साथ ही कर्नल संजय वॉशिंगटन और उनके पुत्र ईशान वॉशिंगटन पर भी हमला किया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
