उत्तराखंड (देहरादून) 28 अप्रैल 2025: इंस्टीट्यू ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की देहरादून शाखा ने शोक सभा आयोजित की जिसमें पहलगाम में हुई आतंकी घटना में जान गंवाने वाले पर्यटकों व नागरिकों को याद किया गया। साथ ही कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर शाखा के सदस्यों ने प्रधानमंत्री से घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की अपील की। शोकसभा में अध्यक्ष परिमन षटेट, उपाध्यक्ष जसमीत सिंह चौधरी, कोषाध्यक्ष सहेब आनंद, कार्यकारी समिति के सदस्य प्रणय सेठ, अनुराग संगल, नवीन गुप्ता, अंकुर गुप्ता आदि मौजूद थे।
