उत्तराखंड (देहरादून) 20 अप्रैल 2025: डोभालवाला क्षेत्र में एक स्कूल से सामान चोरी कर फरार आरोपित को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपित नशे का आदी है और पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने सूचना दी कि किसी अज्ञात ने स्कूल में ताला तोड़कर लैपटाप, यूपीएस, हारमोनियम, सिलिंडर आदि सामान चुरा लिए है। जिस संबंध में कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की गई। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की कई। शुक्रवार शाम को ग्रीन वैली के पास से पुलिस ने आरोपित विवेक चंदेल निवासी पथरिया पीर नई बस्ती को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
