पटेलनगर क्षेत्र में एक शादी समारोह के घर में चोरी हो गई
उत्तराखंड (देहरादून) 20 अप्रैल 2025: घर में शादी का माहौल और परिवार मेहंदी समारोह में व्यस्त था। इसी दौरान चोरों ने घर से नकदी व सामान लेकर रफूचक्कर हो गए।
व्यापारी अखिल कक्कड़ ने बताया कि उनका परिवार देहराखास में रहता है। मोती बाजार में उनकी दुकान है। रविवार को उनकी शादी होने वाली है। शुक्रवार से उनके घर पर रिश्तेदारों की भीड़ लगी थी। रात करीब दो बजे मेहंदी समारोह पूरा होने के बाद सभी लोग सो गए। सुबह उठाने पर देखा कि एक कमरे की कुंडी टूटी हुई थी। अलमारी से दो मोबाइल, नकदी, घड़ी समेत अन्य समान गायब था। चोर के रात को जाली वाले दरवाजे की कुंडी काटकर दाखिल होकर सामान ले जाने की आशंका जताई।
