उत्तराखंड (देहरादून) 14 अप्रैल 2025: चोरों ने मोथरोवाला चौक स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के ऊपर से टिन की चादर काटकर शराब की बोतलें व नकदी चोरी कर ली। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में नागेंद्र दत्त सेमवाल निवासी मोथरोवाला ने बताया कि आठ अप्रैल की रात को वह शराब की दुकान बंद करके घर चले गए। नौ अप्रैल को सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि अज्ञात व्यक्ति दुकान के ऊपर से टीन की चादर को काटकर अंदर घुसा और शराब की तीन बोतल व कुछ नकदी चुराकर ले गया।
