उत्तराखंड (देहरादून) 14 अप्रैल 2025: उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। करीब दो सप्ताह से कार्मिक वन निगम मुख्यालय पर धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने वन मंत्री सुबोध उनियाल और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के समक्ष अपनी मांगें रखीं। जिन पर उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ निगम के सेवारत, सेवानिवृत्त व आउटसोर्स/उपनल कर्मचारी/कर्मकारों की समस्याओं के निराकरण को लेकर आंदोलनरत है। कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने इसी क्रम में विभिन्न मांगों को लेकर वन निगम कर्मियों प्रबंधन पर अनदेखी का आरोप लगाया और आंदोलन जारी रखने को कहा
वन मंत्री व विधानसभा अध्यक्षा से यमुना कालोनी स्थित आवास पर मुलाकात की। आरोप लगाया कि प्रबंधन की ओर से मांगों पर कार्रवाई के बजाय मामले को उलझाया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में प्रबंधन के विरुद्ध आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कर्मचारी संघ की ओर से राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ व वन निगम कर्मचारी संघ के प्रांतीय संरक्षक बीएस रावत समेत अन्य उपस्थित रहे।
