उत्तराखंड (ऋषिकेश) 11 अप्रैल 2025: उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की एक आवश्यक बैठक नगर निगम परिसर ऋषिकेश स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी हाल में आयोजित की गई।
बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें मुख्य रूप से यूसीसी लिविंग रिलेशनिशप में जो खामियां हैं उनको दूर करने की मांग की गई। साथ ही मूल निवास को प्राथमिकता पर रखा जाए। इसके अलावा आगामी 2026 में उत्तराखंड में जो परिसीमन होना है वह क्षेत्रफल के आधार पर करवाया जाए। राज्य आंदोलनकारी के चिह्नीकरण लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है तत्काल प्रभाव से करवाया जाए। एक समान पेंशन एवं राज्य निर्माण सेनानी का दर्जा दिया जाए।
इस मौके पर युद्धवीर सिंह चौहान, डीएस गुसाईं, गंभीर सिंह मेवाड़, विक्रम भंडारी, बेताल सिंह धनाई, गुलाब सिंह रावत, बृजेश डोभाल, विशंभर दत्त डोभाल, प्रवेश सकलानी आदि थे।
