उत्तराखंड (देहरादून) 10 अप्रैल 2025: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से हिम ज्योति स्कूल में बुधवार को आयुष्मान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कई बच्चों के आयुष्मान कार्ड और आभा आइडी बनाई गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्य रूमा मल्होत्रा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूल में वर्तमान में 350 बच्चे अध्ययनरत हैं। प्रदेशभर के गांवों से यहां छात्र-छात्राएं कक्षा 5वीं से 12वीं तक शिक्षा हासिल करते हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश बच्चों के आयुष्मान व आभा आइडी नहीं बने थे। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक डा. वीएस टोलिया ने बताया आयुष्मान योजना व आभा आइडी की जानकारियों को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिन लोगों को आधार ओटीपी की समस्या हो रही है, उसका निस्तारण भी जल्द किया जाएगा।
