उत्तराखंड (देहरादून) 5 अप्रैल 2025: एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कुमाऊं मंडल में नियुक्त एसडीआरएफ की पोस्टों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने टीम के कार्यों, तैयारियों और संसाधनों की स्थिति का मूल्यांकन किया। कमांडेंट द्वारा पोस्टों में मौजूद रेस्क्यू उपकरणों का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि रेस्क्यू उपकरणों का नियमित रूप से परीक्षण और रख रखाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उपकरणों की कार्यशीलता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुधार और मरम्मत समय-समय पर किये जाए। सेनानायक ने कार्मिकों की व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामूहिक समस्याओ के बारे में जानकारी ली। वहीं अल्मोड़ा के सरियापानी कैम्प के आसपास गांव में जरूरतमंदों को आपदा राहत सामग्री वितरित की गई।
