उत्तराखंड (श्रीनगर गढ़वाल) 31 मार्च 2025: सामाजिक सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम के सदस्यों द्वारा रविवार को होने वाला स्वच्छता कार्यक्रम के तहत रेलवे द्वारा नए बनाए गए नौथाना मोटर पुल पर सफाई व स्वच्छता जगारूकता अभियान चलाया।समिति के सदस्यों ने पुल पर यहां वहां बिखरी गंदगी, शराब की बोतल, प्लास्टिक आदि एकत्र कर उसका निस्तारण किया।वहीं लोगों के के बीच स्वचछता बनाए रखने के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया। समिति अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद बत्वाल ने कहा कि नगर निगम को पुल के पास एक कूडादान लगाना चाहिए। वह पुलिस प्रशासन से मांग करी कि पुल व नदी तटों पर पुलिस की गश्त अवश्य करें। इस अवसर पर संरक्षक रमेश चंद्र थपलियाल,उपाध्यक्ष मुकेश नौटियाल, भगत सिंह बिष्ट, दिनेश उनियाल, दिनेश लिंगवाल व राजेन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।
