उत्तराखंड (ऋषिकेश) 30 मार्च 2025 : वीकेंड पर गरुड चट्टी नीलकंठ मार्ग पर टूरिस्ट बस और ट्रक का आवागमन पूर्णत प्रबंधित रहेगा। जिसका पुलिस ने शनिवार को ट्रायल किया।
तीर्थनगरी में वीकेंड पर टैफिक का दवाब अधिक होने के कारण से लक्ष्मणझूला ओर नीलकंठ मार्ग पर जाम की स्थिति रहती है। पर्यटक बड़ी संख्या में गंगा नदी में रॉप्टिंग करने और इस क्षेत्र के महत्वपूर्ण आश्रम, मंदिरो तथा नीलकंठ महादेव के दर्शन करने पहंचते हैं। साथ ही पर्यटक गंगा किनारे रिजॉर्ट्स का भी आनंद लेते हैं। जिस कारण से वीकेंड पर लक्ष्मणझूला क्षेत्र में एकाएक ट्रैफिक का दबाव देखा जाता है। ट्रैफिक की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए लक्ष्णझुला थाने के द्वारा वीकेंड पर ट्रैफिक प्लान तैयार कर पर्यटकों के लिए टैफिक व्यवस्था बनाई जाती है। लेकिन गुरुड़चट्टीसे नीलकंठ तक संड़क मार्ग काफी संकरा और पर्वतीय होने के कारण से एकाएक जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसमें जाम का बड़ा कारण दूरिस्ट बस ओर हैवी ट्रक के ऐसे दिनों में चलना भी रहता है। शनिवार को वीकेंड पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा संभगीय परिवहन अधिकारी कोटद्वार की टीम के साथ गरुडचट्टी तिराह पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया हैं। जिसमें संयुक्त टीम के द्वारा नीलकंठ जा रहे टूरिस्ट बस चालकों को बताया गया की वीकेिंड पर ट्रैफिक का आवागमन अधिक रहने से बड़ी टूरिस्ट बस ओर हैवी ट्रक का परिवहन इस रोड पर रोका जा रहा है। सामान्य दिनों पर ही ऐसे वाहनों को इस मार्ग पर जाने दिया जाएगा। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की रोके जाने वाली टूरिस्ट बस में आ रहे यात्रियों को नीलकंठ तक पहुंचने के लिए गरुड़ चट्टी से सटल सेवा को लगाया गया है। जिसके माध्यम से यात्री ओर पर्यटक नीलकंठ मंदिर तक आवाजाही कर सकेगे। उन्होंने स्थानीय बस ओर टूर ऑपरेटर से अपील की वह भी सचित करें की वीकेंड में बड़ी टूरिस्ट बस ओर ट्रक का आवागमन गरुड़ चट्टी नीलककंठ मार्ग पर प्रतिबंधित किया गया है।
