उत्तराखंड (काशीपुर) 27 मार्च 2025 : प्रशासन ने बिना मान्यता के चल रहे मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो मदरसों को सील किया है, जबकि 23 मदरसो को नोटिस दिया गया है। जसपुर एसडीएम चतर सिंह चौहान और तहसीलदार पंकज चंदोला के नेतृत्व में गठित टीम ने बिना मान्यता के चल रहे मदरसों के खिलाफ कारवाई की। इस दौरान टीम ने ग्राम सरवरखेडा स्थित मदरसा फैजाने गौसए रजा किसी भी संस्था और विभाग में पंजीकृत नहीं मिला जबकि मोहल्ला गज स्थित मदरसा इस्लामियाकमरुल उलूम मदरसा बोर्ड में पंजीकृत नहीं पाया गया।
इस पर टीम ने दोनों मदरसों को सील कर दिया।वहीं धार्मिक स्थलों के अंदर चल रहे 23 मदरसों को टीम ने नोटिस जारी किया है। इससे पर्व भी टीम ने आठ मदरसों को सील किया था। एसडीएम ने सील किये गये मदरसो में पढ़ रहे बच्चों को अन्य सरकारी स्कलो में प्रवेश देने के निर्देश दिये।
