उत्तराखंड (देहरादून) 27 मार्च 2025: व्यापार मंडलों व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बुधवार को एसएसपी से भेंट कर एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किए जाने की शिकायत की।
एसएसपी अज्य सिंह ने उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया । बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों नेे पूलिस कार्यालय में एसएसपी अजय सिंह से भेंट की। पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए बताया कि दून के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उत्तराखंड क्रान्ति दल से जुड़े लोगों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न करते हुए उनके प्रतिष्ठानों में जाकर डराया-धमकाया जा रहा है। एसएसपी ने आश्वस्त किया कि व्यापारियों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कर्रवाई की जाएगी। इस दौरान दून उद्योग व्यापार मंडल विपीन नागलिया,शधरुव गुलाटी, विवेक, गुरजिन्दर आनन्द,आदेश मंसले, विवेक अग्रवाल आदि थे।
