उत्तराखंड (हल्द्वानी) 26 मार्च 2025: यहां कमलुवागांजा रोड में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र और पड़ोसी के बच्चे की मौत हो गई है। पूलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इस घटना से दो घरों में मातम छा गया है । पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक की चपेट में आने से तीन की मौत हो गई।
मुखानी पुलिस के अनुसार मंगलवार को ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक में सवार जयसिंह मौर्य (35) पुत्र प्रीतम लाल मौर्या निवासी मलकपुरथाना भुता जिला बरेली, भूपेंद्र मौर्य (12) पुत्र जयसिंह मौर्य और शिवम कश्यप पुत्र श्रीराम कश्यप निवासी रायपुर थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने तक जय सिंह मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों घायल भूपेंद्र व शिवम कश्यप की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। मृतक जय सिंह बटाईदार का काम करता है। इनका परिवार गोविंद्पुर गढ़वाल में रहता है। बताया जा रहा है कि जय सिंह अपने बेटे और एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल की कापी-किताब खरीदकर घर लौट रहा था।
