उत्तराखंड (मसूरी) 18 मार्च 2025 : अभद्र टिप्पणी मामले में प्रेमचंद अग्रवाल के मंत्री पद से इस्तीफा देने पर उत्तराखंड बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति ने कुलड़ी स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर नारेबाजी करते हुए मिठाई बांटी। समिति के सदस्यों ने कहा कि अभी आंदोलन समाप्त नहीं हआ है। अभी विधानसभा आध्यक्ष रितु खंडूरी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, काबीना मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ भी कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। समिति के संयोजक प्रदीप भंडारी ने कहा कि राज्य आंदोलन के 25 साल बाद भी राज्य को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस मौके पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष देवी गोदियाल, आरपी बडौनी, पूरण जुयाल, संजय टम्टा, मुलायम सिंह,कमलेश भंडारी, खुशीद अहमद, प्रेम सिंह रावत आदि मौजूद रहे
