उत्तराखंड (देहरादून) 18 मार्च 2025: प्रदेश में बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे मदरसे और मस्जिद से लाउडस्पीकर की तेज आवाज का हिंदू रक्षा दल ने विरोध किया है। कहा कि उनकी मांग पर यदि शीघ्र कार्रवाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मांग को लेकर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करते हुएहिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता प्रदेशअध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि कई मस्जिद और मदरसे बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे हैं। इसमें यह लोग अपनी मस्जिद पर 8 से 10 लाउडस्पीकर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे हैं। इससे पढ़ाई करने वाले बच्चे, बुजुर्ग और बीमार परेशान रहते हैं। कहा कि पूर्व में भी इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर व्यवस्था है वहीं लागू होनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में अनुपमानंद महाराज, संजीव कुकरेजा, प्रमोद चौधरी, भंवर सिंह पुंडीर, शिवओम बाबा,सुमित सिंघल आदि शामिल रहे।
