
उत्तराखंड (देहरादून) 23 फरवरी 2025: संत निरंकारी मिशन प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल,स्वच्छ मन परियोजना के तृतीय चरण का शुभारंभ रविवार को यमुना नदी के छठ घाट, आईटीओ दिल्ली में किया जाएगा। मिशन की सत्गुरु माता सुदीक्षा महाराज, निरंकारी राजपिता रमित के सानिध्य में अभियान शुरू होगा। वहीं, दून में टपकेश्वर मंदिर में तमसा नदी पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मिशन ने दो वर्ष पूर्व संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत की शुरुआत की। संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि यह वृहृद अभियान देशभर में 27 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 से भी अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा। देहरादून ब्रांच संयोजक नरेश विरमानी ने बताया कि इसी श्रृखला को प्रातः7 से 10 बजे तक तमसा नदीं टपकेश्वर मंदिर के आसपास के स्थानों में जागरुकता सफाई अभियान चलाया जाएगा।