
उत्तराखंड (देहरादून) 20 फरवरी 2025: महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने भू-कानून पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उतराखंड में सख्त भू-कानून को मंजूरी दी गई है।और दावा किया जा रहा है यह भू -कानून हिमाचल प्रदेश से भी सख्त भूकानून है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सालों से चली आ रही भू-कानून की मांग आखिरकार पूरी हो गई लेकिन जब यह कानून बनेगा तब ही इसकी सच्चाई सामने आयेगी कि कानून कितना सख्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का दावा है कि हिमाचल प्रदेश से अधिक सख्त भू कानून बना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस भू-कानून को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी। इस भू-कानून में उत्तराखंड के पहाड़ की कृषि, उद्यान की जमीन को बचाने को प्रदेश की भाजपा सरकार में सख्त प्रावधान किए गए हैं। अब हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर को छोडकर राज्य के बाकी ग्यारह पहाड़ी जिलों से बाहर का कोई भी व्यक्ति कृषि, उद्यान के लिए जमीन नहीं खरीद सकेगा।