उत्तराखंड (देहरादून) 18 फरवरी 2025: दहरादून में विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में विधान भवन के आसपास,खासकर हरिद्वार हाईवे,धर्मपुर और रिस्पना पुल इलाके में ट्रैफिक बाधित हो सकता है। विधानसभा सत्र 24 फरवरी तक चलेगा।
एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, विभिन्न संगठनों के जुलूस अनुमतिपर ही निकाले जा सकेंगे, जो हिम पैलेस होटल के पास से शुरू होंगे।इन जुलूसों में शामिल होने वाले लोगों के वाहन रेसकोर्स के गुरुनानक मैदान में पार्क होंगे। जुलूस निकलने की स्थिति में रिस्पना पुल से दून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा। यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में डोईवाला से दून आने वाली सिटी बसों को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला को ओर भेजा जाएगा।
डायवर्जन प्लान
विस सत्र के दौरान बैरियर बंद होने पर भारी वाहनों को कारगी चौक और डोईवाला से दूधली रोड डायवर्ट किया जाएगा।
रिस्पना क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर दून आने वालेभारी वाहनों को आंशिक रूप से लालतप्पड, हर्रावाला और नया गांवमें रोका जाएगा।
दून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी और चमोली जाने वाले सामान्य वाहन नेहरू कॉलोनी, फव्वारा चौक से छह नंबर पुलिया की ओर भेजे जाएंगे।
धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात मातामंदिर रोड, पुरानी बाईपास चौकी होकर भेजा जाएगा।
मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से नदरोड, लाडपुर, सहस्रधारा क्रॉसिंग और आईटी पार्क होकर मसूरी जाएंगे।
मोहकमपुर की ओर से दून शहर की ओर आने वाले वाहनों कां.विधानसभा तिराहा, रिस्पना, पुरानी बाईपास चौकी होते हुए, धर्मपुरऔर ईसी रोड की ओर भेजा जाएगा।
