उत्तराखंड (देहरादून) 14 फरवरी 2025: प्लॉट बेचने के नाम पर दिल्ली के एक शख्स ने दून के एक मीडियाकर्मी से चार लाख रूपए की धोखाधडी की है। पीड़ित की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा देर्ज कर जाच शुरू कर दी। सुद्धोवाला के रहने वाले पीडत मीडियाकर्मी ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसकी जान पहचान उसके एक परिचित विकास मिश्रा निवासी भोपाल मध्य प्रदेश के जरिए राहुल मित्तल निवासी नोएडा से हुई । राहुल मित्तल ने नवम्बर 2023 में उससे कहा कि उसका देहरादून के सहस्त्रधारा रोड पर एक प्लाट है। राहुल मितल के देहरादून आने पर उसे सहस्त्रधारा रोड का प्लाट दिखाया गया। राहुल मित्तल ने आरोपित को नौ दिसम्बर 2023 को चार लाख रुपए दिए। नोएडा जाने के बाद भी आरोपित ने प्लॉट के दस्तावेज नहीं भेजे। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।
