नगर निगम का कर्मचारी बन निगम परिसर में दिया घटना को अंजाम
उत्तराखंड (देहरादून) 13 फरवरी 2025: नगर निगम में घी-तेल के ऑक्शन के नाम पर दून के एक मिठाई कारोबारी से एक लाख रुपए से ज्यादी की ठगी को अंजाम दिया गया है। पुलिस ठग की तलाश कर रही है ।
मामले में मोहित खण्डेलवाल निवासी मोती बाजार ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया उनका मोती बाजार में मिठाईयों का कारोबार है। बीते माह 27 तारीख को एक अनजान शख्स ओम प्रकाश गुप्ता ने उन्हें फोनकर बताया कि नगर निगम द्वारा घी व तेल का ऑक्शन किया जा रहा है। जिसके लिए उन्हें भी ऑक्शन में शामिल होने को नगर निगम के आयुक्त के कार्यालय बुलाया गया है। कॉलर ओम प्रकाश की बातों पर विश्वास करते हुएउन्होंने अपने कर्मचारी अतुल सिन्हा को नगर निगम कार्यालय भेजा। वहां ओम प्रकाश आयुक्त के कार्यालय के बाहर मिला। उसने अतल सिन्हा को बताया कि ऑक्शन में अन्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग नहीं किया गया है।
अगर वह चाहे तो सारा सामान उन्हें मिल जाएगा। ओम प्रकाश ने अतुल सिन्हा से रुपये ऑक्शन की रकम 1 लाख 6 हजार जमा कराने को कहा। जिस पर अतुल सिन्हा ने दुकान से एक लाख रुपये नगद मंगाए और आयुक्त के कार्यालय के बाहर ही ओमप्रकाश को रकम अदा कर दी। उसने रकम की रसीद लाने की बात कही और वहां से चला गया। अतुल सिन्हा काफी देर तक इंतजार करता रहा परन्तु वह वापस नहीं आया। जिस पर वे तुरन्त नगर निगम कार्यलय पहंचे और छानबीन की। पता चला कि नगर निगम ने ऐसा कोई ऑक्शन नहीं कराया है।शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
