घर से गहने और नगदी ले गए चोर
उत्तराखंड (देहरादून) 13 फरवरी 2025: नेहरू कालोनी थाना के क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स और उसके किराएदार के कमरे से चोर नगदी और सोने चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर गए। मामले में माजरी माफी नवजीवन इनक्लेव के रहने वाले नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह 21 जनवरी को पत्नी के साथ अपने बेटे के पास पूना चले गए थे। घर पर उनके किरायेदार राहुल चौधरी थे, जो पहली मंजिल में रहते हैं। किराएदार 1 फरवरी को अपने घर मथुरा चला गया। 9 फरवरी को जब घर वापस आए तो देखा कि उनके घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चौर उनके और किरायेदार के घर से नगदी और सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित नरेन्द्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।
