उत्तराखंड (देहरादून) 1 फरवरी 2025: राजपुर पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के कब्जे से चोरी के करीब पांच लाख रुपये के गहने बरामद हुए हैं । थाना राजपुर पुलिस के अनुसार 24 जनवरी को रविंद्र शर्मा निवासी धोरण खास निकट आईटी पार्क ने शिकायत दी कि चोरों ने उनके धोरणखास स्थित बंद मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों रुपए के गहने व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेजों को खंगालते हुए संदिग्धों की जानकारी जुटाई । पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आईटी पार्क के पास तपोवन रोड पर चेकिंग के दौरान घटना को अंजाम देने वाले राहुल कुमार उर्फ सिद्धार्थ निवासी आर्य नगर नई बस्ती थाना डालनवाला को गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से चोरी के पाच लाख के गहने बरामद हुए।आरोपित मे बताया कि उसने नशे के लिए को चीरी की घटना को अंजाम दिया था।
