उत्तराखंड (विकास नगर) 31 जनवरी 2025: कोतवाली क्षेत्र के खादर में पांच लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़ख़ानी भी की और महिला के परिवार के अन्य लोगों के आ जाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए । तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश साह ने बताया कि शबनम पली श्री रहमान निवासी-खादर पुल नं०- 01 विकासनगर ने तहरीर दी है । बताया कि 25 जनवरी को वह अपने घर में अकेली थी। इस दौरान समीर, मोनिश,रिहान पुत्र मुमताज, सज्जाद, मुमताज पुत्रगण अली अहमतद व उनके परिवार के कुछ अन्य लोग उनके घर में जबरदस्ती घुस गए। इसके बाद उन्होंने लाठी,डंडो, लोहे के फावड़े से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप लगाया कि जब उसकी बेटी फोन पर वीडियो बना रही थी तो आरोपी उसके पीछे भागे। उसने किसी तरह से दरवाजा बंद किया। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
