उत्तराखंड (देहरादून) 9 जनवरी 2025: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा 18 जनवरी को होगी। इसके लिए जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्राचार्य आदेश कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा सुबह 11: 30 बजे से डेढ़ बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि श्री गुरूराम राय पब्लिक स्कूल विकासनगर, सरस्वती विद्यामन्दिर इंटर कालेज बाबूगढ़ विकासनगर, कैंट इंटर कालेज चकराता,आर्य कन्या इंटर कालेज डोईवाला,पब्लिक इंटर कालेज डोईवाला, राजकीय इंटर कालेज कालसी, डीएवी इण्टर कालेज करनपुर और श्री गुरुराम राय इंटर कालेज सहसपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
