उत्तराखंड (देहरादून) 5 जनवरी 2025: राष्ट्रीय खेलों के लिए देहरादून शहर में विभिन्न स्थानों पर सात खेलों के दुसरे चरण के विशेष प्रशिक्षण शिविर संचालित हो रहे हैं। जबकि छह से 10 जनवरी तक अन्य खेलों के भी दुसरे चरण के प्रशिक्षण शिविर भी शुरू हो जाएंगे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी ने बताया कि पवेलियन ग्राउंड में आर्चरी, शांति टेनिस एवकेडमी में लान टेनिस. परेड ग्राउंड में बेडमिंटन, स्पोर्ट्स कालेज में वुश,जूडो, टेबल टेनिस और दूसरे चरण के प्रशिक्षण संचालित हो रहे हैं।
22 जनवरी को देहरादून पहुंचेंगे प्रमोशन कैंटर: राष्ट्रीय खेलों के प्रचार प्रसार के लिए प्रमोशन कैंटर 22 जनवरी को देहरादून पहुंचेंगे। 25 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों की मशाल 12 जनपदों में भ्रमण कर देहरादून पहुंचेगी
