उत्तराखंड देहरादून 26 दिसंबर 2024: अनचाही मार्केटिंगकॉल से निपटने के लिए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय आगले महीने दिशानिर्देश जारी करेगा। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने कहा कि विभाग ने दिशा निर्देश का ड्राफ्ट तैयार किया है। जिन्हें ट्राई के आगामी नियमों के तहत बनाया जाएगा। खरे ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस समारोह पर कहा कि हम इसे ट्राई के मानदंडों के तहत बनाएंगे और अगले महीने जारी करेंगे। यह पहल ट्राई की अगुआई वाली विनियामकों की एक संयुक्त समिति की देन है। इस समिति ने उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए मौजूदा ढांचे को मजबूत करने का फैसला किया है। दरअसल मोबाइल उपभोक्ताओं को अक्सर आने वाली अनचाही काल से खासी परेशानी होती है। इनमें टेलीमाकेटिंग और प्रचार-प्रसार से जुड़ी काल शामिल होती हैं।
