उत्तराखंड (मसूरी) 26 दिसंबर 2024: एसडीएम सदर हरि गिरि ने मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल का ब्रोशर पोस्टर लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि 26 से 30 दिसम्बर तक क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें स्टारनाइट, उत्तराखंड के लोक कलाकारों की प्रस्तुति सहित हेरिटेज वॉक, बैंडवादन, नेचर फोटोग्राफी, बर्ड वाचंग,सहित अनेक कार्यक्रम होंगे।
कार्निवाल का उद्घाटन 26 दिसम्बर को गांधी चौक पर गढ़वाल कमिश्नर शाम चार बजे करेंगे। एसडीएम ने बताया कि 26 से 30दिसम्बर तक रोज सुबह से शाम व देर रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्टार नाइट के कार्यक्रम होंगे। सुबह हेरिटेजवॉक, नेचर फोटोग्राफी व बर्ड वाचिंग से कार्यक्रमों को शुभारंभ होगा । दोपहर में गांधी चौक, गढ़वाल टैरेस, शहीद स्थल, लंढौर चौक पर विभिन्न वहीं शाम को नगर पालिका टाउन हॉलस्टार नाइट में पद्यश्री प्रीतम भरतवाण,बसंती बिष्ट, किशन महिपाल, रेशमाशाह, यूक रापी ब्बॉय, सहित रजतसूद, वरुण जैन, कृष्णा शाह व रूहान,निखिल डिसूजा के कार्यक्रम होंगे।
वहीं आईटीबीपी व सीआरपीएफ बैंड वादन भी होगा। उन्होंने बताया किस भी कार्यक्रमों की पूरी तैयारी कर ली गई है। विंटर लाइन कार्निवाल में पहली बार सांस्कृतिक यात्रा नहीं निकलेगी। एसडीएम सदर हरि गिरि ने कहा निकाय चुनाव घोषित होने पर आदर्श आचार संहिता लग गई है, जिस कारण कार्निवाल परेड, सांस्कृतिक यात्रा नहीं निकाली जाएगी।
