उत्तराखंड (हरिद्वार) 18 दिसंबर 2024: सिंडकुल थाना क्षेत्र में देर शाम एक सिरफिरे युवक ने युवती को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। पलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुँच कर घटनास्थल की जानकारी लेकर हमलावर युवती की की तलाश में घेराबंदी शुरू कर दी। हालत गंभीर युवती मूल रूप से बिजनौर की जनपद की रहने वाली है। सिडकूल थाना अंतर्गत रोशनाबाद शनिदेव मंदिर के पास एक सिरफिरे युवक ने युवती पर तमंचे से फायरकर दिया। घायल को सिडकुल स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में ले जाया गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने हॉस्पिटल पहंच कर घायल युवती के बारे में जानकारी ली। एसएसपी ने बताया घायल की पहचान मीनाक्षी के रूप में हुई है जो मूल रूप से बिजनौर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह सिडकुल स्थित फैक्ट्री में काम करती है। गोली मारने वाला युवक का नाम अतुल है वह भी मूल रूप से बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। युवती का उससे पहले से परिचय है। युवती को हायर सेंटर एम्स में रेफर किया जा रहा है।
