उत्तराखंड (देहरादून) 17 दिसंबर 2024: दून का पारा अभी और गिर सकता है। अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियिस से नीचे गिरने की संभावना है। रविवार के मुकाबले सोमवार को दून के न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार हुआ, लेकिन यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।
सोमवार को सुबह 5 बजे कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा रहा। लेकिन सुबह 9 बजे से चटख धूप खिलने से ठंड से राहत मिली दोपहर को तेज धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर 4 बजे बाद एक बार फिर ठंड बढनी शुरू हो गई। गढ़ीकैंट, एफआरआई,जाखन, बिधोली, कंडोली दून के ऐसे इलाके हैं जहां रिहायशी कॉलोनियों में धूप कम आती है, इन इलाकों में दोपहर का तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा है। सोमवार को दून का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले 3 दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क रहेगा। धूप खिलेगी सुबह एवं शाम को न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान हैं। मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं हल्का कोहरा भी छाये रहने की संभावना है।
