उत्तराखंड (देहरादून) 2 दिसंबर 2024: वर्ष 2016 में बैंक की कैश वैन से 18 लाख रुपए की लूट में जेल जा चुके बदमाश की उसके दो साथियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। पटेलनगर थाना क्षेत्र के यमुनोत्री विहार चन्द्रबनी स्थित उसके परिचित के किराए के कमरे से उसकी लाश मिली। मृतक के गले में दबाए जाने के निशान मिले।
थानी पटेल नगर पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि यमुनोत्री विहार फेस-2 चंद्रबनी में एक किराए के मकान पर एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर तत्काल मौके पर पहंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मकान में एक युवक की लाश मिली। लाश से मिले पहचान-पत्र से मरने वाले की शिनाख् मंजेशरा कुमार पत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गांजा माजरा नए खेड़ी हरिद्वार के रूप में हुई। मौके से जुते की लेस बरामद हुई और मंजेश के गले में दबाए जाने के निशान मिले। जिसके आधार पर पुलिस को हत्या का अंदेशा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि गला दबाकर उसे मौत के घाट उतारा गया है।
