उत्तराखंड (देहरादून) 2 दिसंबर 2024: दो माह में ड्रिंक एंड ड्राइव में पुलिस ने पांच सौ से अधिक लोगों को हवालात की सैर कराई है। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान खुले में शराब पीने वाले 2,265 लोगों का चालान कर 8,20,500 रुपए का शुल्क वसूला। इसके अलावा 508 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाने पर मौके से गिरफ्तार कर सभी 508 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 145 लोगों को गिरफ्तार कर सभी 145 वाहनों को सीज किया गया।
