उत्तराखंड (विकास नगर) 30 नवंबर 2024: लांघा रोड पर गैस की होम डिलीवरी करने जा रहे एक वाहन को रोककर नाकाबपोश स्कूटी सवार चार बदमाशों ने चालक से 25 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर सहसपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया। नीरज कुमार पुत्र अमर सिंह गैस एजेसी में काम करता है। वह गैस की होम डिलिवरी करने के लिए जा रहा था। शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे लांघा रोड पर दो स्कूटी में सवार चार बदमा्शों ने गैस के वाहन रोक लिया। इसके बाद नीरज से 25 हजार रुपये लूट फरार हो गए। सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। इसके बाद चेकिंग अभियान् चलाया गया लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया। थानाध्यक्ष सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।बदमाशों की तलाश की जा रही है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फूटेज चेक किए जा रहे हैं।
