उत्तराखंड (देहरादून) 30 नवंबर 2024: छह वर्ष की मासूम से दुष्कर्म के मामले में क्लेमेन्टाउन पुलिस ने दो नाबालिगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जबकि दूसरे मामले में राजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें युवती को सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दी गई है। पहले मामले में मोरोवाला कुएं के पास छह वर्षीय एक मासूम से दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। जांच में दो नाबालिगों के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि दोनों ने यह घटना किसी को बताने पर मासूम को जान से मारने की धमकी दी। एक आरोपित मूलरूप से नजीबाबाद बिजनौर (हाल मोरोवाला) का रहने वाला है जबकि दूसरा रिस्पना पुल नेहरू कालोनी का रहने वाला है। दूसरे मामले में एक महिला ने राजपुर पुलिस को आरोपित राधा धोनी के खिलाफ शिकायत देते बताया कि आरोपित ने उसे फोन कर उसकी बेटी की एक आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। दोनों मामलो में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
