उत्तराखंड (नई टिहरी) 25 नवंबर 2024: क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून की पहल पर विकास भवन में आयोजित दो दिवसीय पोसपोर्ट मोबाइल वैन शिविर का समापन हो गया। कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन में कुल 100 पासपोर्ट बनाए गए।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को उनके घर के पास ही पासपोर्ट बनाकर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाइल वैन सेवा शुरू की है। इसका शुभारंभ टिहरी से किया गया। यह प्रयोग पूरी तरह सफल रहा। आने वाले दिनों में रोस्टर बनाकर अन्य दूरस्थ क्षेत्र में भी शिविर लगाया जाएगा।
