उत्तराखंड (देहरादून) 24 नवंबर 2024: एसजीआरआर पीजी कालेजमें प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्राचार्य प्रदीप सिंह ने किया। प्लेसमेंट कार्डिनेटर डा. मनोज बलोनी ने छात्र -छात्राओं को प्लेसमेंट में प्रतिभाग के लिये प्रेरित किया। प्लेसमेंट के लिए आई कम्पनी की रिलेशनशिप मैनेजर प्रिया गुप्ता ने छत्र-छात्राओं को रोजगार के विभिन्न अवसरों से अवगत कराया। चयन प्रक्रिया के बाद अंतिम रूप से 20 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इस मौके पर प्रोफेसर डा. अनीता मालियान, डा. अरविन्द नोटियाल, डा.महेश कुमार, जितेंद्र कुमार आदि थे।
