उत्तराखंड (देहरादून) 17 नवंबर 2024: तृतीय जॉन जे सुकियाज मेमोरियल इंटर स्कूल सीनियर गर्ल्स वालीबॉल टूर्नामेंट में हिम ज्योति स्कूल ने एसजीआरआर बालावाला को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। न्यू रोडि स्थित द हैरिटेज स्कूल में चल रही वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल हिमज्योति स्कूल और एसजीआरआर बालावाला के बीच खेला गया। हिमज्योति स्कूल ने एसजीआरआर बालावाला को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल की काउंसलर चारु चौधरी, प्रधानाचार्य डा. अंजू त्यागी आदि मौजूद थे।
