उत्तराखंड (देहरादून) 17 नवंबर 2024: बैंक से चेक बुक जारी करवाकर एक शख्स ने खाताधारक का खाता खाली कर दिया । पीड़ित खाताधारक ने बैंक कर्मियों पर भी मिलीभगत की आशंका जताई है। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर फूटेज में दिख रहे शख्स की तलाशकर रही है। मित्रलोक कालोनी बल्लूपुर रोड के रहने वाले नदीम सरवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात नवंबर को उसके पंजाब नेशनल बैक खाता शाखा घंटाघर से अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते की नई चेक बुक जारी करवाई। बैंक ने पूर्व चेक बुक की अंतिम समाप्ति स्लिप लिए बिना उस फर्जी शख्स को उसके बचत बैंक खाते की नई चेक बुक जारी कर दी। जिसके बाद उस अज्ञात शख्स ने उसी दिन चेक के जरिए उसके खाते में रखी समस्त रकम 9 लाख 80 हजार रुपए निकाल ली। इसमे बैंक की घोर लापरहवाही व निष्क्रियता भी है। रकम निकाले जाने की जांच-पड़ताल के लिए उसने जब अपने बैंक से सम्पर्क किया तो बैंक ने अगले दो तीन दिन सरकारी छट्टी पर बैंक बन्द होने का हवाला देकर उसे दो तीन दिन के लिए टाल दिया। जब उसने बैंक जाकर कर्मचारियों के साथ सीसीटीवी कैमरे की जांच व निरीक्षण किया तो अज्ञात शख्स रकम ले जाते देखा गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फूटेज मे दिख रहे शख्स की तलाश की जा रही है।
