उत्तराखंड (देहरादून) 16 नवंबर 2024: 12 नवंबर की रात ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे में बचे एक मात्र घायल युवक के पिता ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। इस हादसे में छह युवक-यु्वतियों की मौत हो गई थी। कैन्ट पुलिस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। कैन्ट पुलिस के अनुसार शुक्रवार को विपिन कुमार अग्रवाल निवासी राजपुर रोड देहरादून ने शिकायत दी कि 12 नवंबर की रात को उनके बेटे सिद्धेश व उसके दोस्तों की कार की टक्कर कौलागढ़ चौक पर एक कंटेनर से हुई । जिसमें उनके बेटे के 6 दोस्तों की मौत हो गई और उनके बेटे को गंभीर चोट आई। विपिन कुमार अग्रवाल की तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच व कारवाई की जा रही है।
