उत्तराखंड (मसूरी) 15 नवंबर 2024: एसडीएम अनामिका ने मालरोड बैरियर के अंदर प्रवेश के लिए जानेवाले वाहनों से शुल्क लेने के लिए ई टिकट व्यवस्था का शुभारभ किया। उन्होंने कहा कि इससे बैरियर पर पारदर्शिता आयेगी व इससे पर्यटकों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जाम की स्थित से भी बचा जायेगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के जन सुनवाई कार्यक्रम में इसका निर्णय लिया गया था जिसे लागु कर दिया गया है। लाइब्रेरी में चौक का निम्माण किया जा रहा है ट्रैफिक लाइट व डस्टबिन भी शीघ्र लग जायेगे। मालरोड पर व्यावसायिक वाहनों के लिए प्रतिबंधित है ऐसे मेंव्यावसायिक वाहनों को सुबह का समय दिया जायेगा। ई टिकटिंग के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह व टीआई अनिरूष्ध सिंह मौजूद रहे।
