उत्तराखंड (देहरादून) 6 अक्टूबर 2024: एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष-2018 से न्यायालय में उपस्थित न होने पर एक आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिमाचल प्रदेश के शिमला से गिरफ्तार किया है।
रानीपोखरी थानाध्यक्ष विकेंद्र कुमार ने बताया कि न्यायालय विशेष अपर सत्र न्यायालय एनडी-पीएस एक्ट ऋरषिकेश में वारंटी रोशन कुमार बुद्धा निवासी बनाडी जंगलग्वालिधार शिमला का गैर जमानती वारंट को तामील करने के लिए पुलिस की टीम ने जनपद शिमला के थाना जुब्बल व थाना रोड़ू पर जाकर उपरोक्त पते की जानकारी ली, तो रोशन कुमार बुद्धा का उपरोक्त पता तस्दीक नहीं हो पाया।
पुलिस ने अपने सूचना तंत्र को सक्रिय करने के बाद रोशन कुमार को थाना रोहड़ू क्षेत्र के ग्राम सीमा जनपद शिमला हिमाचल प्रदेश से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह व्यक्ति वर्ष-2018 से लगातार फरार चल रहा था, जो नेपाली मूल व खानाबदोश प्रकार का है।
