उत्तराखंड (देहरादून) 5 नवंबर 2024 : कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दून मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में सात वर्षीय बच्ची घायल हो गयी। उसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्ची का उपचार चल रहा है। दुपहिया वाहन से हुई दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुट गई है।
नगर में श्री गोवर्धन मंदिर के पीछे दीपक तलवार नाम का एक व्यक्ति रहता है। वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। वीरवार की दोपहर को दीपक की 7 वर्षीय बेटी रिया कुछ सामान लेने गयी। देहरादून मार्ग पर डॉ. जॉली निवास के नजदीक एक खोखे से उसने कुछ सामान खरीदा जिसके बाद वह सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान कोतवाली की ओर से आ रहे एक दोपहिया वाहन से रिया टकरा गयी। दोपहिया सवार बच्ची को सड़क के किनारे कर फरार हो गए। एक्सीर्डंट की घटना पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। दीपक तलवार ने बताया कि रिया का सीटी स्कैन करवाया है जिसमें उसके सिर में चोट आयी है। पलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाशमें जुट गई है।
