उत्तराखंड (देहरादून) 31 अक्टूबर 2024: साइबर ठगों ने इस बार बैंक कर्मी बन एक महिला के खाते से तीन लाख रूपए से ज्यादा की रकम निकाल ली। पीड़ित की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। द्रोण वाटिका सहस्धारा रोड की रहने वाली नेहा ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात मोबाइल नम्बर से काफी समय से उसके बैंक से सम्बधित कुछ मैसेज आ रहे थे। जिस पर उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन अचानक उसके केनरा बैंक के खाते से रुपये कटने के मैसेज आने लगे। उसने मैसेज चैक किए तो पता चलाकि उसके बैंक खाते से छह अलग-अलग बार में उसकी जानकारी के बिना 3,31,418 रुपये निकाले गए हैं। नेहा ने शक जताया कि ठगों ने उसका फोन हैक कर लिया है। फोन हैक कर उसके खाते से आनलाइन धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
