उत्तराखंड (देहरादून) 31 अक्टूबर 2024: राजधानी में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। टपकेश्वर स्थित माता वैष्णो मंदिर में पंडित बिपिन जोशी द्वारा भव्य तरीके से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया।
इस मौके पर पंडित जी ने कहा कि हनु्मान चिरंजीवी हैं। वह हमेशा धर्म पर चलने वालों को आशीष देते हैं।इसलिए हमेशा लोगों को धर्म के मार्गपर चलना चाहिए। हम लोगों को सीता राम की भक्ति करनी चाहिए। हमें वैष्णव, सच और भक्ति की परंपरा पर चलना चाहिए।
राजधानी में विभिन्न मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति से हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया। विभिन्न इलाकों में जंगलों में बंदरों और लंगूरों को चना-गुड़ खिलाया गया। इसके साथ ही जरूरतमंदों को भी भोजन कराया गया। विभिन्न मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। भक्तों ने भी घरों में भी हनुमान चालीसा का पाठ किया ।
