उत्तराखंड (देहरादून) 26 अक्टूबर 2024 : पटेलनगर क्षेत्र के ब्रहमपुरी इलाके में अवैध रूप से स्लाटर हाउस का संचालन करने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस मौके पर कुछ लोग प्रतिबंधित पशु का कटान करते मिले। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यहां पर पशुओं को काटकर उनका मांस विक्रिय किया जा रहा था। पटेलनगर थाना क्षत्र के अंतर्गत ब्रहमपुरी में अवैध रूप से संचालित स्लाटर हाउस के मामले में पुलिस को गोपनीय तौर पर सूचना मिली। पुलिस ने छापामारा। पुलिस को शर्मा कॉलोनी ब्राहमणवाला में पप्पू की दूध की डेरी के पास से आरोपी गालिब पुत्र इरशाद निवासी गुरुनानक एन्क्लेव अवैध रूप से पशुओं का मांस बेचते हुए मिला। उसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। मौके से 2700 किलोग्राम मांस तथा पशु काटने के उपकरण बरामद किए। मौके से पुलिस ने छह पशुओं को रेस्क्यू किया ।
