उत्तराखंड (देहरादून) 26 अक्टूबर 2024: पिन्डर वैली नकरौन्दा में एक भवन स्वामी अपना इलाज कराने दिल्ली गया था। इस बीच उनके घर में चोरी हो गई। पुलिस ने जब मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो पता लगा मकान मालिक के यहां चोरी करने वाला उसी का किरायेदार है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चुराया गया। सभी सामान बरामद कर लिया। चोरी के समान को छिपाने के लिए देहरादून के पटेलनगर में इस व्यक्ति ने कमरा किराये पर लिया था।
कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाई ने बताया कि 23 अक्तूबर को सखानन्द ठाकुर निवासी पिन्डर वैली नकरौन्दा ने तहरीर दी थी। जिसमें उसने अवगत कराया था कि उनके घर के ताले तोड़ कर घर में रखा फ्रिज, वाशिंग मशीन,कमर्शियल गैस सिलेंडर, दो घरेलू गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, एलईडी टीवी, दो बड़े, छोटा ब्रीफकेस, होम थियेटर तथा अन्य कीमती समान चोरी कर लिया है। आसपास से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उनके किरायेदार अर्पण निवासी द्यानन्द नगर, शामली ने उनके घर में चोरी की है। मामला दर्ज कर टीम का गठन किया गया। हरावाला के पास मुखबिर की सूचना पर गुरुवार से आरोपी अर्पण पुत्र सुधीर कुमार निवासी गली नंबर 10, दयानंद नगर शामली को गिरफ्तार किया गया। पटेलनगर स्थित व किराये के आरोपी की निशानदेही पर कारगी मकान से चोरी का माल बरामद किया गया है।
