उत्तराखंड (देहरादून) 25 अक्टूबर 2024 : दुबई भेजने के नाम पर पांच लाख से ज्यादा की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुष्कर सिंह निवासी प्रेमनगर का कहना है कि उज्जवल सचदेवा निवासी प्रेमनगर ने नौकरी के लिए दुबई भेजने का आश्वासन दिया। जिसकी एवज में 5,25,000 रुपये ले लिए। लेन-देन ऑनलाइन किया गया। 15 दिन में दुबई भेजने का आश्वासन दिया था। पिता ने लोगों से ब्याज पर पैसा लेकर दिया। पैसे दिए हुए छह माह पूरे हो गए। न जॉब लेटर मिला और न ही पैसे वापस किए गए। रोज टालमटोल किया जा रहा है। प्रेमनगर थाने में शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संदेह है कि उज्जवल सचदेवा विदेश भागने की फिराक में है। थाने में की गई शिकायत को वापस लेने की धमकी भी दी जा रही हैं। इस घटना के बाद परिवार वाले मानसिक रूप से परेशान है।
